पैदल मार्च कर एसपी ने जनता में जगाया विश्वास

0
100

फर्रुखाबाद:(कमालगंज)  आम जन में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास जगाने को लेकर शनिवार  को देर शाम पहुंचे एसपी डॉ० अनिल मिश्रा के नेतृत्व में जवानों ने पूरे कस्बे में फ्लेग मार्च किया। लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
कानून व्यवस्था को लेकर सख्त मुख्यमंत्री योगी नें क्षेत्र में बराबर भ्रमण करते रहने का निर्देश दिया था। इसे देखते हुए नगर व बाजारों में पुलिस पैदल मार्च करने जुटी है। एसपी ने पैदल चलते हुए नागरिकों से अतिक्रमण व अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी भी प्राप्त की। आश्वस्त किया कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगी। पैदल मार्च में प्रभारी निरीक्षक जसबंत सिंह, पीआरो दिनेश गौतम अन्य पुलिस के जवान रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]