100 से अधिक बूथ वाले मंडलों का होगा पुनर्गठन

0
120

फर्रुखाबाद: संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत आयोजित भाजपा की बैठक में निर्णय लिया गया कि एक सैकड़ा से अधिक बूथ वाले मंडल का पुनर्गठन किया जायेगा|
नगर आवास विकास स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर संगठन पर्व सदस्यता अभियान की समीक्षा का आयोजन जिलाध्यक्ष डॉ० भूदेव राजपूत की अध्यक्षता में किया गया| जिलाध्यक्ष नें कहा कि सदस्यता को प्रगति देने के लिए पार्टी ने समस्त सेक्टरों एवं मंडलों में 1-1 विस्तारक का चयन किया है यह विस्तारक 1 अगस्त से 11 अगस्त तक समस्त सेक्टरों एवं मंडलों में जाकर सदस्यता को पूर्ण कराने का कार्य करेंगे। सभी विस्तारक अपने प्रवास के दौरान बूथ सदस्यता को शतप्रतिशत पूर्ण करेंगे। 100 से अधिक बूथ वाले मंडलों के पुनर्गठन की भी कार्य योजना तैयार की जा रही है ताकि बूथों के कार्यों को कम समय के अंदर पूर्ण किया जा सके।
भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप सक्सेना, शैलेंद्र सिंह राठौर, संदीप शाक्य, रूपेश गुप्ता, जिला मंत्री अनुराग दुबे एवं मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी मौजूद रहे ।

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]