पर्यावरण बचाने को जगाई वृक्षारोपण की अलख

0
115

फर्रुखाबाद: फ़तेहगढ़ के दुर्गा नारायण महाविधालय प्रागंण में पौधरोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लिया गया। शिक्षकों ने 54 पौधे लगाये गये|
कालेज के प्राचार्य डॉ० मुकेश सिंह राठौर ने कहा कि कहा कि हमारे पूर्वजों ने वृक्ष लगाए होंगे तभी आज हम सुरक्षित हैं और स्वच्छ हवा में सांस ले रहे हैं। आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ रखने के लिए हमें पौधरोपण कर उनकी देखभाल करनी होगी। उन्होंने कहा कि कहा कि पर्यावरण शब्द का शाब्दिक अर्थ हमारे जीवन में चारों और से सुरक्षित रखने का कवच है। उसी का नाम पर्यावरण है।
33 पौधों की व्यवस्था कालेज के श्याम सुन्दर (दफ्तरी) और 21 पौधों की व्यवस्था योगेन्द्र सिंह ने अपने संसाधनो से की|
इस दौरान आर के गुप्ता, डॉ० राजकुमार सिंह, डॉ० वीके तिवारी, डॉ० गुलाब सिंह बघेल, धर्मेन्द्र सिंह राठौर, शिखा, विकास व रणवीर सिंह आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]