पुलिस ने कचहरी में चलाया सर्च ऑपरेशन

0
161

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा के निर्देश पर सोमबार को  पुलिस ने कचहरी परिसर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान फोर्स ने जहां संदिग्ध व्यक्तियों की जांच पड़ताल व तलाशी ली, वहीं परिसर कार्रवाई से अफरा-तफरी मची रही।
सोमबार को डॉग स्कोट व बम निरोधक दस्ता के साथ ही एस्थानीय पुलिस कचेहरी परिसर में पंहुची| फोर्स के पहुंचते ही कचहरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हर कोई पुलिस टीम को देख सशंकित नजर आया। आमजन किसी बड़ी घटना को लेकर चर्चा करने लगे। पता चला कि संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में पुलिस यहां आई है। पुलिस ने दो घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि इस दौरान पुलिस को न तो बम मिला और ही ऐसा कोई संदिग्ध सामान ही मिला|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]