एनीमिया से बचाव को लें आयरन की गोली

0
162

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) किशोरियों को स्वास्थ्य रखने के लिए उन्हें स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी दी गयी| इसके साथ ही उन्हें आयरन की गोलियों का भी वितरण किया गया| आयरन से एनीमिया से बचाव होता है|
विकास खंड के ग्राम कैटहा में किशोरी दिवस का आयोजन किया गया| जिसमे किशोरियों को साफ सफाई, आयरन की नीली गोली, खून की जाँच भी अवश्य कराए संबंधी जानकारी दी। एएनएम सरोज एवं अनामिका ने सभी किशोरियों की जाँच भी सब सेंटर पर की| किशोरियों को आयरन की गोली भी अपने सामने खिलाई एवं सैनिटरी नैपकिन का भी वितरण किया। किशोरियों को स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी जानकारी देने के साथ साथ उसके जीवन काल में आने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानकारी दी।
ऑगनवाडी बीना, कान्ति, रजनीश, कल्पना, मीरा, संतोषी और ऊषा के साथ ही उत्तर प्रदेश टीएसयू से डॉ गौरव ओझा एवं टाटा ट्रस्ट से अनुराग अवस्थी आदि रहे| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]