फौजी के घर लूट में पुलिस तीन दिन बाद भी खाली हाथ

0
126

फर्रुखाबाद: बीते तीन दिन पूर्व फौजी के घर घुसकर उसकी पत्नी को जख्मी कर लूट की घटना को अंजाम देनें के आरोपियों की तलाश करने में पुलिस तीन दिन बाद भी हवा में तीर चला रही है|
9 जून की रात कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के जेएनबी रोड निवासी उमेश पाल वर्तमान में आर्मी मेडिकल कोर लखनऊ में तैनात है| सैनिक की पत्नी मीना पाल के साथ 6 वर्षीय पुत्र आर्यन व 2 वर्षीय पुत्र शुभ के साथ घर पर थी| तभी बदमाशों  ने घर में मीना पाल को गंभीर रूप से लहुलुहान कर नकदी व जेबरात साफ़ कर दिये थे|
घटना  बाद फौजी के पिता रामनिवास पाल ने धारा 382 व 459 के तहत दर्ज कराया था| पुलिस घटना के तीन दिन बाद भी अपराधियों के करीब नही पंहुच सकी| एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा के निर्देश पर स्वाट टीम सहित कई टीमों को लगाया गया है| लेकिन फ़िलहाल पुलिस के हाथ कामयाबी नही लगती दिख रही है|
प्रभारी निरीक्षक फतेहगढ़ अजय नारायण सिंह ने बताया की कई टीमों को लगाया गया है| लेकिन  सुराग नही लग पा रहा है| संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है| जल्द खुलासा किया जायेगा| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]