गृहकलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

0
232

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) गृहकलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| पुलिस मृतक का मानसिक संतुलन खराब बता रही है|
बुधवार शाम थाना क्षेत्र के ग्राम सिडेंचकरपुर निवासी 25 वर्षीय लक्ष्मण देव उर्फ़ रवि पुत्र योगेश उर्फ़ गुड्डू ने घर के भीतर कमरे के कुंडे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| मृतक की पत्नी संध्या अपने मायके पाली हरदोई में रह रही थी|
फांसी की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| पुलिस ने जाँच पड़ताल की| प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक का मानसिक संतुलन खराब था| इस लिए उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]