पर्यावरण बचाओ, एक पेंड जरुर लगाओं

FARRUKHABAD NEWS कृषि सामाजिक

फर्रुखाबाद: पर्यावरण दिवस पर युवाओं ने पेंड लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और कहा की पर्यावरण बचाना है तो एक पेंड जरुर लगाना है|
नगर के टाउन हाल परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम मिस्टर फर्रुखाबाद शिवम दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित किया गया| जिसमे सभी ने एक-एक पेंड लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया| शिवम दीक्षित ने कहा कि आज प्रदूषण काफी बढ़ गया है| जिसको  कम करने के  लिए अधिक से अधिक पेंड लगाने की जरूरत है| 
प्रतिष्ठा सिंह, अमान खान, हर्षित मिश्रा, रश्मि अवस्थी, शुभम, शिव सिंह, आमना व शिवम आदि रहे|