फर्रुखाबाद: नगर में भगवान परशुराम की जयंती पर बुधवार को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और भगवान परशुराम के दर्शन किये|बैंड बाजों की धुनों और जोशीले जयकारों के बीच भक्तों ने उल्लास के साथ भगवान परशुराम की शोभायात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की।
शहर के ब्राह्मण धर्मशाला में सुबह हबन पूजन का आयोजन किया गया| जिसमे समाज के लोग एकत्रित हुये| शाम को रेलवे रोड स्थित पांडेश्वर नाथ मंदिर से परशुराम की शोभायात्रा निकाली गयी| यात्रा में जय श्री राम के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया|शोभा यात्रा सायं पांडवेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर रेलवे रोड, चौक, नेहरू रोड होती हुई ब्राह्मण धर्मशाला पंहुचकर विराम हुई| यात्रा का जगह-जगह पूजा और आरती के साथ पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत हुआ|
शोभायात्रा में काली का आखाडा भी आकर्षण का केंद्र रहा| इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, रमेश चन्द्र त्रिपाठी, अनुपम दुबे,प्रांशु दत्त द्विवेदी, सरल दुबे, भाजपा नेता प्रभात मिश्रा, शहीद क्रांतिकारी आजाद के पौत्र बॉबी दुबे,व्यापारी नेता संजीब मिश्रा बॉबी, शैलेन्द्र दुबे, सुरेन्द्र पाण्डेय,राघव दत्त मिश्रा, आदित्य दीक्षित, नारायण दुबे, पियूष दुबे,अमित शुक्ला (रिंकू), रवि मिश्रा आदि रहे |
गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


