चौक बाजार में दुकान के ताले तोड़कर नोटों की मालायें व नकदी चोरी

0
141

फर्रुखाबाद: बीती रात चोरों ने नगर में जमकर तांडब किया| चोरों ने भाजपा नेता,जैन मन्दिर के तो ताले तोड़े ही साथी साथ मुख्य चौक पर स्थित दुकान के ताले तोड़कर नोटों की मालायें और नकदी साफ़ कर दी| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| नगर में मुख्य बाजार में चोरी से व्यापरियों में आक्रोश है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के रस्तोगी मोहल्ला निवासी राजू रस्तोगी पुत्र कन्हैया लाल की चौक पर दुकान है| जिस पर वह दूल्हे को तैयार करने की वस्तुओं की बिक्री करते है| राजू ने बताया कि वह बीती रात लगभग 9 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गये| रविवार होनें के चलते लगभग 11 बजे दुकान का कर्मचारी मोहल्ला पलरिया निवासी शिवम दुकान खोलने पंहुचा तो मामले की जानकारी  दुकान मालिक राजू रस्तोगी को दी|
राजू ने कोतवाली जाकर चोरी की घटना से पुलिस को अवगत कराया| सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नही पंहुची| जिससे व्यापरियों में आक्रोश है| राजू ने बताया कि चोरों ने शटर के ताले तोड़कर दुकान की गुल्लक में रखे बिक्री के लगभग 20 हजार रूपये की नकदी और नोटों की माला आदि सामान चोरी कर लिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]