बंदियों ने आजमगढ़ जिला जेल में की भूख हड़ताल

0
146

आजमगढ़:जिला कारागार आजमगढ़ में निरुद्ध बंदियों का आक्रोश तीसरे दिन बुधवार को फूट पड़ा। जेल प्रशासन की सख्ती की वजह से जेल में कैदियों ने भूख हड़ताल कर दिया और धरने पर बैठ गए।
इधर आमरण अनशन पर बैठे सात बंदियों की हालत बिगड़ने पर उन्हें जेल से जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराना पड़ा। जेल में बंदियों के आमरण अनशन पर बैठने की सूचना से जेल अधिकारियों व कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन की तरफ से भी जेल के हालातों पर जानकारी ली जा रही है। बीते माह भी जेल में मारपीट के बाद जेल में काफी समय तक हालात बिगड़ गए थे। इसके बाद जिला प्रशासन को मोर्चा संभालना पड़ा।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]