अखिलेश की सभा सुनने आये लोगों को प्रसपा प्रत्याशी ने लगवाये शिवपाल जिंदाबाद के नारे

0
129

फर्रुखाबाद: सपा सुप्रीमो की सभा सुनने आये लोगों को सभा खत्म होने पर प्रसपा प्रत्याशी ने सड़क पर खड़े होकर वोट मांगे| जिससे सपा समर्थक असमंजस में पड़ा दिखा|
अचरा में आयोजित हुई जनसभा में अखिलेश यादव ने लोगों को  साइकिल के समर्थन में वोट करने की अपील की| अखिलेश के द्वारा जोश भरे लोग जैसे ही जनसभा से सड़क पर आये वहां प्रसपा प्रत्याशी उदय पाल यादव के साथ जिला पंचायत सदस्य प्रदीप यादव,कृष्ण पाल यादव आदि खड़े थे| प्रसपा प्रत्याशी ने सपा समर्थकों को अपने पम्पलेट देकर उन्हें वोट देनें की अपील की| जिससे गठबंधन के माहौल से निकला सपा समर्थक असमंजस में नजर आया| कुछ लोगों ने कहा भी इस बार बड़ी समस्या हो गयी| चाचा-भतीजे की लड़ाई में यादव मतदाताओं को भ्रमित कर दिया है| हम लोगों  को समस्या हो गयी है कि किस तरफ जाया जाये|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]