बौद्ध भिक्षुओं ने ली मतदाता जागरूकता की शपथ

0
163

[adrotate banner="3"]

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर शनिवार को ग्रामीणों के साथ ही बौद्ध भिक्षुओं को वोट देने और दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षुओं भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए|
स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान की टीम लीडर दीपिका त्रिपाठी के द्वारा मोहम्मदाबाद व मेरापुर आदि जगह टीम के साथ जाकर लोगो को मतदाता जागरूकता के लिए प्रेरित ही नही किया साथी ही साथ उन्हें मतदाता करने और कराने की शपथ भी दिलाई|
इस दौरान संकिसा अशोकाष्टमी में शामिल होने आये बौद्ध भिक्षुओं को भी इसकी शपथ दिलाई गयी| इस दौरान रंजना त्रिपाठी,समीर खान स्वच्छाग्रही व अमरपाल आदि रहे|

[adrotate banner="2"]