पूर्व मंत्री अवधपाल यादव बसपा छोड़ भाजपा में शामिल, अलीगंज में भाजपा को मिलेगा फायदा

0
284

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव बसपा को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए| उन्होंने आज दिल्ली में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में बीजेपी की सदस्यता ली|

[adrotate banner="3"]

फर्रुखाबाद संसदीय सीट में अवधपाल सिंह की अलीगंज विधानसभा सीट का क्षेत्र आता है| जाहिर है कि इससे भाजपा की सीट को फायदा पहुचेगा| वैसे ऐसा होना सम्भव लग भी रहा था क्योकि स्थानीय स्तर पर राजनैतिक धुरविरोधी सपा के रामेश्वर सिंह यादव के साथ अवधपाल गठबंधन कैसे निभा सकते थे, भले ही ऊपर अखिलेश और माया एक हो गए हो मगर स्थानीय स्तर इस प्रकार टूटन अभी और देखने को मिलेगी| कहीं ऐसा न हो कि सपा बसपा ही एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए ऊपर से थोपे गए प्रत्याशियो को हार का रास्ता दिखा दे|

[adrotate banner="2"]