आपरेशन असीम LIVE:सीमा को बोरवेल से निकालने में दबे दो सैनिक,बाल-बाल बचे,एनडीआरएफ ने सम्भाली कमान

0
181

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) सीमा बीते लगभग 24 घंटे से मौत से जंग लड़ रही है| उसको निकालने का प्रयास लगातार जारी है|लेकिन एक हादसा होते-होते बच गया| जब सीमा को निकालने में लगे दो सैनिक मिट्टी के नीचे दब गये| जैसे तैसे उन्हें बाहर निकाला गया| एनडीआरएफ की टीम मौके पर पंहुची और बचाव कार्य शुरू कर दिया|
दरअसल बीते दिन से लगातार रसीदपुर में बोरवेल में 60 फिट जमीन में फंसी मासूम आठ वर्षीय सीमा को निकालने में जिला प्रशासन के साथ ही साथ सेना के जबान भी पूरी ताकत के साथ लगे है| रात भर चले आपरेशन असीम के तहत उसे बचाने का कार्य जारी है| कई दौर जेसीबी के चलने के बाद जेसीबी भी फेल हुई तो सेना ने खुद ही सुरंग बनाकर सीमा तक पंहुचने की कबायद शुरू की|
लेकिन अचानक मिट्टी भरभरा कर जबान पर गिर गयी| जिसमे सेना के दो जबान भी दब गये|जैसे-तैसे उन्हें सकुशल बाहर निकाला गया|इसके साथ ही एनडीआरएफ की टीम को मदद के लिए बुलाया गया| एनडीआरएफ ने बचाव कार्य शुरू कर दिया|इसके साथ ही राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) को भी बुलाया गया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]