लोकसभा चुनाव शांति पूर्ण कराने के थाने में दिये गये मन्त्र

0
161

फर्रुखाबाद:(जहानगंज)लोक सभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर थाना पुलिस ने क्षेत्र लोगों को बुलाकर पीस कमेटी की बैठक ली|जिसमे उन्हें चुनाव में शांति व्यवस्था खुद बनाने की अपील की गयी| बैठक में  प्रधान बीडीसी व सम्मानित लोग उपस्थित थे|
थानाध्यक्षे अंगद सिंह ने बैठक में आये आगन्तुको से कहा कि लोकसभा का चुनाव है। जिसे शांतिपूर्ण संपन्न कराना आपका और हमारा दायित्व है। अराजक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है। सभी लोकतंत्र के पर्व को मिलजुलकर मनाये और पुलिस अराजकतत्वों पर पैनी नजर बनायी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि किसी को कानून के साथ खिलवाड़ नही करने दिया जायेगा अगर कहीं कोई अप्रिय घटना या कोई योजना बना रहा हो तो इसके बारे में तत्काल पुलिस को सूचना दें| लोकसभा चुनाव के लिए गांव-गांव में अराजक तत्वों पर नजर रखें| कहीं कोई दिक्कत होती है। तो आप हमारे पुलिस को फोन करे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]