शराब कारोबारी से दो लाख नकदी पकड़ी,कोषागार में जप्त

0
136

फर्रुखाबाद:लोक सभा चुनाव को लेकर उड़न दस्ता टीम ने शराब कारोबारी के पास से दो लाख रूपये की नकदी पकड़ ली| नकदी के साथ कोई साक्ष्य ना होने पर रकम को कोषागार में जमा करा दिया गया|
उडन दस्ता प्रभारी ने चेकिंग अभियान चलाने के दौरान मंगलवार की रात रोडबेज बस अड्डे के निकट टीम प्रभारी रमेश कुमार ने मोहम्मदाबाद निवासी शराब कारोबारी पंकज गुप्ता के पास से बैग में नोटों की गद्दी मिली| जिसके बाद पकड़ी गयी रकम का कोई साक्ष्य ना दिखाने पर उडन दस्ता प्रभारी नकदी लेकर कोषागार फतेहगढ़ पंहुचे और उसे उसे कोषागार में जमा करा दिया|कोषाधिकारी अतुल तिवारी ने बताया कि पंकज गुप्ता ने बताया कि पकड़ी गयी धनराशि का कोई साक्ष्य नही दिखाया गया| इस लिए चेकिंग के दौरान मिली नकदी को जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]