मुनीम से लूट में चार आरोपी नकदी सहित गिरफ्तार

0
157

फर्रुखाबाद: उद्योग पति पिक्कू बाबू के मुनीम के साथ लूट करने के चार आरोपियों को नकदी सहित गिरफ्तार कर लिया|
पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि बीते दिनों कायमगंज के उद्योगपति पिक्कू बाबू के मो0 जटवारा निवासी मुनीम मुकेश श्रीवास्तव से बदमाशों ने लूट कर 3.75 लाख रूपये पार कर दिये थे| घटना की जाँच में पुलिस जुटी थी|इसी दौरान पुलिस ने सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक कायमगंज जसबंत सिंह,स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित आदि ने घेराबंदी करके कायमगंज बस अड्डे के निकट अमरूद के बाग़ से चार आरोपियों को दबोच लिया| जबकि एक आरोपी राजेश पुत्र लालाराम मौके से फरार हो गया| पुलिस ने पृथ्वी दरवाजा निवासी राजू वाथम पुत्र कैलाश,दत्तू नगला निवासी आसकान पुत्र सिराज फारुखी,गुलबाज नगर निवासी कर्मवीर जाटव पुत्र रंधी, ग्राम धिराऊ निवासी भूपेन्द्र पुत्र वीरेंद्र को दबोच लिया|
उनके पास से पुलिस को 226800 रूपये,घटना में प्रयोग की गयी दो बाइक,दो मोबाइल फोन,315 बोर का तमंचा कारतूस बरामद हुआ है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]