प्रसपा जिलाध्यक्ष के कोल्ड में गार्ड की मौत में हत्या का मुकदमा

0
168

फर्रुखाबाद:(मोह्म्मदाबाद) प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव के कोल्ड में गार्ड की लाश फांसी पर लटकी मिली थी| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में एसपी के निर्देश पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी|
बीते दिन थाना जहानगंज के ग्राम ग्राम रतनपुर निवासी 45 वर्षीय सुखेन्द्र सिंह की लाश कोल्ड के मैनेजर के कमरे में लटकी हुई मिली थी| परिजनों ने इटावा-बरेली हाई-वे पर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतनपुर स्थित मानिकपुर दहेलिया कोल्ड के निकट ही जाम लगाकर प्रदर्शन किया था|भीड़ ने घटना स्थल से लेकर एसपी आवास तक गदर काटा था|
परिजनों के हंगामे के बाद आखिर पुलिस ने मृतक के पुत्र विवेक कुमार की तहरीर पर देर रात पुलिस ने डॉ0 जितेन्द्र कोल्ड के मैनेजर कौशल आदि लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है| जाँच इंस्पेक्टर जय प्रकाश शर्मा को दी गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]