रैली निकाल मतदान के लिए किया जागरूक

0
115

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कस्बे में छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।स्वीप कार्यक्रम के तहत 1950 हेल्पलाइन नम्बर के प्रति जागरूक करने और मतदताओं को अपना वोट करने की अपील के साथ कस्बे में विकास खंड परिसर से रैली का आयोजन किया गया| जिसके तहत 29 अप्रैल को होने वाले लोकसभा के मतदान के प्रति जागरूक भी किया गया|लोकतंत्र के इस महापर्व में स्वच्छ सरकार चुनने के लिए सभी से मतदान करने की अपील की। बैंडबाजों के साथ मतदाता जागरूकता का संदेश भी दिया गया|
इस दौरान खंड विकास अधिकारी नजमा सिद्दीकी,दीपिका राजपूत,प्रधानाचार्य अनिल सिंह,एडीओ पंचायत अजीत पाठक आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]