छात्रों का अपहरण कर ले जा रहे चार बदमाश गिरफ्तार

0
140

फर्रुखाबाद:(कायमगंज)छात्रों का अपहरण कर ले जा रहे चार बदमाशों को तमंचा कारतूस सहित पुलिस ने दबोच लिया| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया|
कोतवाली क्षेत्र के पितौरा निवासी ताहिर अली खान पुत्र दानिस अली खान ने दी गयी तहरीर में बताया है कि उनका पुत्र ईवान नगर के एपी पब्लिक स्कूल में पढ़ता है| वह 26 जनवरी को अपने साथी चिलांका निवासी फैज पुत्र फैजल खां,कुआँ खेडा निवासी अरवान पुत्र रुखसार,पाठक मोहल्ला निवासी संभव शुक्ला पुत्र दीपक के साथ अपने घर जा रहा था| उसी दौरान ग्राम नरसिंहपुर निवासी गणेश,सौरभ मिश्रा पुत्र शेष कुमार मिश्रा,अंकित यादव निवासी नरसिंहपुर,यश शाक्य पुत्र निवासी पृथ्वी दरवाजा,मनोज कुमार पुत्र नरेश,जटवारा निवासी दीपक,वारिस गंगवार,पाठक मोहल्ला निवासी सत्यांश पाण्डेय पुत्र ग्रीश चन्द्र,प्रियांशु गंगवार,आरव श्रीवास्तव,अभिषेक श्रीवास्तव पुत्र पप्पू आर्यन दिवाकर पुत्र राजेश के साथ कुल 20 लोग आये और हथियारों के दम पर ईवान,फैज,अरवान,संभव का गमा देवी मन्दिर के निकट उनका अपहरण कर लिया|
आरोपी उन्हें बाइकों पर बैठाकर मोहल्ला बगिया निवासी राजेन्द्र मिश्रा की गोदाम में ले गये| जंहा छात्रों के साथ मारपीट की गयी|उनके मोबाइल और 500 रूपये की नकदी लूट ली| बाद आरोपी बदमाश उन्हें पुन: बाइकों पर बैठाकर अबैध हथियारों के दम पर उन्हें गंधिया घाट की तरफ लेकर जा रहे थे| उसी दौरान छात्र अरवान ने लघुशंका के लिए बदमाशों की बाइक खड़ी करायी और भाग खड़ा हुआ| अरवान की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जसबंत सिंह ने फ़ोर्स के साथ बदमाशों का पीछा कर आरोपी अभिषेक श्रीवास्तव,सत्यम पाण्डेय,आर्यन दिवाकर,आशू श्रीवास्तव को दबोच लिया| पुलिस ने एक आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद किये है| प्रभारी निरीक्षक जसबंत सिंह ने बताया कि जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]