फर्रुखाबाद:विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है| परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम पंखियों की मडैया धरमपुर कटरी निवासी अफजल पुत्र अंसार का विवाह शाहजंहापुर के मिर्जापुर मस्जिद नगला जानशेर की पुत्री 19 वर्षीय जारफा के साथ हुआ था| जारफा ने गृह कलह से आक्रोशित होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| घटना की जानकारी होने पर मृतका के परिजन मौके पर आ गये| उन्होंने आरोप लगाया की जारफा के ससुराल वाले एक लाख रूपये और दहेज में बाइक की मांग करते थे|
आये दिन मारपीट करते थे| इसी के चलते उसकी हत्या कर दी गयी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है| प्रभारी निरीक्षक ने वेदप्रकाश पाण्डेय ने बताया की जाँच की जा रही है|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


