दुर्घटना में बचाव को ट्रैक्टर ट्रालियों पर लगाए रिफ्लेक्टर

0
134

फर्रुखाबाद:सर्दी में अचानक बढ़ रही मार्ग दुर्घटनाओं से बचने के लिए प्रवर्तन दल व यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर ट्रैक्टरों पर रिफ्लेक्टर लगवाये| इसके साथ ही रिफ्लेटरों के रंगों से सम्बन्धित जानकारी दी|
एआरटीओ कार्यलय से यात्री कर अधिकारी बीके आनन्द व यातायात प्रभारी देवेश कुमार ने सेन्ट्रल जेल चौराहे और आईटीआई चौराहे पर सोमबार सुबह अभियान चलाया| जंहा ट्रैक्टरों पर ढुलाई में लगे वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए| वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए पीटीओ बीके आनन्द ने कहा कि मौसम में अधिक धुंध होने की वजह से रात के समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाने बेहद जरुरी हैं। बताया कि सर्दी बढ़ते ही मौसम में धुंध आनी शुरु हो जाती है। इससे रात के समय दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
तीन रंग के रिफ्लेक्टर देते अलग-अलग संकेत
पीटीओ ने बताया कि वाहनों पर तीन प्रकार के रिफ्लेक्टर लगाये जाते है| जिसमे लाल रंग का रिफ्लेक्टर वाहनों में पीछे लगाया जाता है| जबकि सफेद रंग का रिफ्लेक्टर वाहनों पर आगे लगाया जाता है| वही पीले रंग का रिफ्लेटर वाहनों के किनारों से लगाये जाते है| इससे लाइट पड़ने से रात में पता चलता है कि यह वाहन का कौन सा हिस्सा है|
इस दौरान प्रवर्तन दल के प्रवर्तन चालक किशन द्विवेदी,सिपाही मनवीर सिंह,महेंद्र सिंह आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]