अधिवक्ताओं ने फूंका सीओ कायमगंज का पुतला

0
114

फ़र्रुख़ाबाद:(कायमगंज) अधिवक्ता के साथ सीओ कायमगंज के द्वारा अभद्रता किये से आक्रोशित हुये अधिवक्ताओं ने उनका पुतला फूंककर नारेबाजी कर दी|
थाना समाधान दिवस में अपने मुवक्किल के साथ अधिवक्ता परम मिश्रा गये थे| जिनके साथ सीओ अखिलेश राय द्वारा अभद्रता किये जाने का आरोप लगाया गया| अधिवक्ताओं को जब साथी के साथ अभद्रता की खबर मिली| तो अधिवक्ता आक्रोशित हो गये| जिसके बाद कायमगंज बार एसोसिएशन ने मुन्सिफ कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन कर सीओ का पुतला फूंका।
इस दौरान परम मिश्रा, राम दुलारे,अशोक यादव,सुरजीत सिंह,विलाल खां,आदित्य शाक्य,मंगल सिंह,,विपिन ,अरुण यादव,देवेन्द्र गंगवार आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]