लोकसभा चुनाव के लिये बीजेपी अनुसूचित जाति में लगायेगी सेंध

0
120

फर्रुखाबाद: यूपी में महागठबंधन के बाद बीजेपी भी अब अनुसूचित जाति कार्ड खेलने की जुगत में है| जिसके चलते उसने अब अनुसूचित जाति के मतदाताओं को रिझाने के लिए योजना बनानी शुरू कर दी है| जिले में अनुसूचित जाति को साधने की रणनीति बीजेपी ने तैयार कर ली है| साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को आगामी लोक सभाचुनाव के लिये अभी से लग जाने के निर्देश दिये है|
नगर के पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में एक बैठक का आयोजन किया गया था| जिसमे जिला प्रभारी प्रकाश पाल ने पदाधिकारियों से वार्ता कर रणनीति बनायी| उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से चुनाव के लिये तैयार रहे| उन्होंने कहा कि जनपद में जल्द ही दलित सम्मेलन का आयोजन होगा| जिसमे अनुसूचित जाति के नेताओ का सम्मान किया जायेगा| उन्होंने कहा कि जिला स्तर से लेकर विधान सभा स्तर पर संचालन समिति का गठन होना है| आगामी 30 अगस्त तक सभी अपनी कमेटी पूर्ण कर जमा कर दें|सभी मोर्चों में 25 सदस्यीय बनेगी| 15 अगस्त को पार्टी द्वारा पौधारोपण किया आयेगा| जिसमे प्रत्येक बुथ मे 11 पौधे लगेंगे|
जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि संगठन का कार्यकर्ता पार्टी रीढ़ है| कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को घर-घर लेकर जाये| इसमे सोशल मीडिया का सहारा लिया जा सकता है| इस दौरान भूदेव सिंह राजपूत,सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, विधायक कायमगंज अमर सिंह खटिक,डॉ० मिथिलेश अग्रवाल,डॉ० प्रभात अवस्थी,शैलेन्द्र सिंह राठौर, विमल कटियार, रुपेश गुप्ता, संजीब गुप्ता, शिवांग रस्तोगी आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]