सीएम के खौफ से पुलिस जीप से ही रिफर किया घायल किन्नर

फर्रुखाबाद:बीते दिन अपने घर में सो रहे किन्नर पर जान लेवा हमला कर लहुलुहान किया गया था| इसके साथ ही उसके घर में डकैती बजी डाली गयी थी| पुलिस ने उसे लोहिया में भर्ती कराया था| घटना से किन्नरों में आक्रोश था| सीएम के लोहिया में दौरे के चलते पुलिस ने भय से उसको पुलिस जीप से ही रिफर करा दिया गया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्कापुल चीनीग्रान निवासी 68 वर्षीय साधना हाजी अपने घर पर अकेली थी| तभी दोपहर लगभग 2 बजे कुछ हमलावर उनके घर में दाखिल हुये| उन्होंने हाजी साधना के मुंह के ऊपर कपड़ा डाल दिया| इसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट कर दी गयी| जिससे वह मरणासन्न हो गयी| घायल हाजी ने बताया की हमलावरों ने उसके घर में लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया था| घटना के सम्बन्ध में साधना हाजी के चेला रेखा किन्नर निवासी पक्का पुल ने पुलिस को तहरीर दी| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया था|
वही साधना लोहिया अस्पताल में भर्ती थी| सीएम योगी आदित्यनाथ के रविवार को लोहिया अस्पताल में दौरे के ठीक एक घंटे पूर्व ही उसे पुलिस जीप से ही रिफर कर एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया|