डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में गोली मारकर हत्या

बागपत: विधायक कृष्णानन्द राय हत्या कांड के अभियुक्त और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के खासम खास माने जाने वाले मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या कर दी गई है|
हत्या देर रात किए जाने की आशंका है।सप्ताह भर पहले मुन्ना बजरंगी की पत्नी ने लखनऊ प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस कर STF के अफसरों पर मुन्ना बजरंगी की हत्या की साज़िश रचने का आरोप लगाया था ।इस हत्याकांड से पुलिस जेल और अपराध जगत में हड़कंप मच गया है ।घटना की सूचना पा कर पुलिस और जेल विभाग के वरिष्ठ अफसर बागपत पहुंच रहे हैं।
आज पूर्व बसपा विधायक लोकेश दीक्षित से रंगदारी मांगने के आरोप में बागपत कोर्ट में मुन्ना बजरंगी की पेशी होनी थी। मुन्ना बजरंगी को रविवार झांसी जेल से बागपत लाया गया था। उसे तन्हाई बैरक में कुख्यात सुनील राठी ओर विक्की सुंहेड़ा के साथ रखा गया था।जेल में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। जेल में माफिया डॉन की हत्या से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।