हाई-वे पर सिपाही के पुत्र को गोली मार बाइक व नकदी लूटी

0
138

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) सोमबार तड़के बाइक से जा रहे पुलिस कर्मी के पुत्र के गोली मार नकदी और बाइक लूट ली| घटना में गम्भीर रूप से जख्मी युवक को एक निजी नर्सिग होम में भर्ती किया गया| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम गनीपुर जोगपुर निवासी 24 वर्षीय अभय पुत्र जितेन्द्र चौहान अपनी पत्नी ज्योती के साथ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सकवाई निवासी साडू गौरव के पुत्र के जन्मदिन के कार्यक्रम में आये | अभय का पिता जितेन्द्र कानपुर के कल्याणपुर थाने में तैनात है| सुबह वह कानपुर जाने के लिये बाइक से फतेहगढ़ स्टेशन फ़तेहगढ़ के लिये निकला था | उसी दौरान गैसिंगपुर के निकट अचानक उसे बाइक सबार ने दौड़कर उसे रोंक लिया और उसके गोली मार दी|
घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर बदमाश बाइक और पर्स लूट ले गये| जिसके बाद घटना पर पुलिस मौके पर पंहुची| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जंहा से उसे रिफर कर दिया गया| उसे नगर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]