नो इंट्री में प्रतिबंधित वाहनों का हो रहा प्रवेश

0
113

फर्रुखाबाद:महज दस या बीस रुपये की खातिर पुलिस वाले नियमों का मखौल उड़ा रहे हैं। शहर में सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक नो एंट्री जोंन होने के बाद भी बड़े पैमाने पर डग्गामार वाहन 20 रुपये देकर नो इंट्री में प्रवेश कर देते है| जिससे शहर के विभिन्न क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रहती है|
गुरुवार को जेएनआई के कैमरे में जो तस्वीर कैद हुई उसे भी जरा गौर से देखीये| यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ट्रैफिक और पुलिसकर्मी दिनभर जुटे रहते है। लेकिन फिर भी पुलिस महज बीस रुपये की खातिर डग्गामार वाहन को आराम से शहर के भीतर प्रवेश करा देती है| अक्सर नो इंट्री में भारी वाहनो को भी प्रवेश कराया जाता है| जिससे जाम की समस्या बनती है|
नगर के नेहरु रोड सबसे भीड़-भाड वाली सड़क है| जिस पर नो एंट्री ने घुसे बड़े वाहन जाम के हालत पैदा करते है| ना ही इन पर कोई अफसर कार्यवाही करता है और ना ही इनकी एंट्री पर कोई पाबंदी लगायी जाती है| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक के नो एंट्री में आने के 100 रूपये निर्धारित है| ट्रक के बाहर आने की 50 रूपये देना पड़ता है| लोडर को अंदर जाने के पचास रूपये आदि के शुल्क लगभग तय है|
जिला यातायात प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि नो एंट्री में कोई वाहन प्रवेश नही करता है| अभी वह पांचाल घाट पर यातायात व्यवस्था में लगे थे| यदि कोई नो एंट्री में प्रवेश करता है तो कागजात ठीक होने पर 2 हजार का जुर्माना किया जाता है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]