अपनी ही सरकार में सुरक्षित नही बीजेपी कार्यकर्ता: कांग्रेस

0
124

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद)कांग्रेस ने जिला स्तरीय विश्वासघात एवं पोल खोल सम्मेलन में बीजेपी सरकार को कार्यकर्ताओं ने जमकर कोसा| उन्होंने आरोप लगाया की जब बीजेपी की सरकार में बीजेपी नेत्री की बेटी का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार हो जाता है तो फिर आम जनता अपने को सुरक्षित कैसे महसूस करे|
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव व फर्रुखाबाद सम्मेलन के प्रभारी प्रकाश प्रधान ने कहा कि सीमाओं पर सैनिक शहीद हो रहे है,वही पीएम मोदी विदेश घूम रहे है| वही प्रदेश सचिव व प्रभारी ऊषा द्विवेदी ने कहा कि पीएम ने झूठ बोलकर अपनी सरकार बनायी| अब महंगाई चरम पर है| डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छु रहे है| अपराध के हालात यह है की बीजेपी नेत्री की पुत्री को घर से अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया जाता है|इसकेबाद पुलिस उन्हें थाने से भगा देती है| इस हालत में आम जनता सुरक्षित महसूस नही कर रही|
प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र यादव ने कहा कि मोदी के द्वारा नोट बदलने की दूषित प्रक्रिया के कारण आज बैंके व् एटीएम् खाली पड़े है| आम जनता इसका जबाब आगामी लोक सभा के चुनाव में देगी| जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा,सोनी दीक्षित,दीपक मिश्रा अनुपमा शर्मा,गोलू पाल,जीतू वाथम आदि रहे| बैठक का संचालन राजेन्द्र नारायण मिश्रा ने किया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]