सफाई कर्मियों की हड़ताल,शहर में फैला कूड़ा

0
174

फर्रुखाबाद:नगरपालिका के सफाई कर्मियों ने बुधवार को हड़ताल कर दी थी। हड़ताल के कारण पूरे शहर में कूड़ा सड़कों पर फैला रहा। नगर पालिका के सफाई कर्मियों के रमजान में हड़ताल पर जाने से गंदगी जी का जंजाल बनी है|
उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नीरज वाल्मीकि के नेतृत्व में हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही| सुबह से ही सफाई कर्मचारी सफाई कार्य बंद करके एकजुट होकर टाउन हाल पर एकत्रित हुये और खिलाफ नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की| वहीं दो दिन से शहर का कूड़ा सफाई नहीं होने से पूरे शहर में कूड़े के ढेर पड़े रहे। कूड़ा सड़कों पर फैलता रहा। कई स्थानों पर कूड़े से दुर्गंध आ गई।
शहर में बिखरा रहा कई टन कूड़ा
सफाई कर्मियों की हड़ताल होने से नगर में सफाई व्यवस्था चौपट रही। प्रतिदिन निकलने वाला करीब कई टन कूड़ा पूरे नगर में फैलता रहा। कूड़ा नहीं उठने के साथ ही नाला सफाई अभियान ठप रहा। किसी भी नाले की सफाई नहीं हुई। नालों से निकाला गया शिल्ट भी बाहर नहीं निकाला जा सका।
संगठन के जिलाध्यक्ष नीरज वाल्मीकि ने बताया की उनकी हड़ताल किसी निर्माण पर पंहुचने तक जारी रहेगी| हरीशचन्द्र, सुनील, फूलचन्द्र, दीपमाला, सुनीता, जागेश्वर, गीता वाल्मीकि, लता आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]