फर्रुखाबाद: मोदी सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर कांग्रेस ने इसे विशवासघात दिवस के रूप में मनाया| इसके साथ ही कहा की आगामी लोक सभा चुनाव ने देश की जनता इस विशवास घाट का मुंहतोड़ जबाब देगी|
कार्यक्रम की अध्यक्षता करने हुए जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के नागरिकों, युवाओं, किसानों से अच्छे दिन आने का भरोसा देकर चार सालों से लगातार विश्वासघात कर रहे है| देश की जनता अब माफ़ करने वाली नही है|