भगवान शनिदेव की शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

0
121

फर्रुखाबाद: शहर के पंडाबाग से निकली शनिदेव शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया| शोभायात्रा में भक्त जमकर थिरके| बड़ी संख्या में भीड़ साथ में रही|
शनिवार शाम शहर में निकली शनिदेव शोभायात्रा को पंडाबाग से डीजे के साथ रवाना हुई| यात्रा रेलवे रोड, चौक, नेहरू रोड, घुमना बाजार, गंगा दरवाजा होते हुए देर रात गांव माधौपुर स्थित शनिदेव मंदिर के लिए रवाना हुई।माधौपुर स्थित शनिदेव मंदिर भंडारे का आयोजन किया गया| यात्रा में रथ पर शनि देव, मां छाया के अलावा भगवान गणेश व सूर्य के स्वरूप भी विराजमान थे।प्रमोद द्विवेदी,अरविन्द शुक्ला, देवेन्द्र सारस्वत, रितेश शुक्ला, आशीष वर्मा अश्वनी अग्रवाल आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]