व्यापारी उत्पीडन का 2019 में मिलेगा जबाब:कंछल

0
155

फर्रुखाबाद:व्यापरियों के साथ उत्पीड़न और सरकार द्वारा अनदेखी का जवाब आगामी लोकसभा चुनाव में देने का मन व्यापारियों ने बना लिया है| उसको लेकर रणनीति तय की गई|
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल के आवास पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने पत्रकारों को बताया कि मई व जून माह में सदस्यता अभियान चलेगा| 14 जुलाई को जिला,नगर व युवा व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कराया जाएगा| उन्होंने कहा कि जीएसटी की विसंगतियां सरकार जल्द दूर करें| इसके साथ ही व्यापारी का तकरीबन 10 लाख का बीमा भी सरकार को कराना होगा|
यदि व्यापारियों का उत्पीड़न होता है तो आगामी लोकसभा चुनाव में व्यापारी इसका उचित जवाब देगा| उन्होंने कहा कि व्यापारियों की खाद सामग्री के नमूने लेने से संबंधित पत्र उन्होंने कानून मंत्रालय को भेजा है जिस पर जल्द कार्रवाई की संभावना है| व्यापारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि व्यापारी सीमा में रहे और अतिक्रमण के नाम पर सरकारी भूमि की डकैती ना डालें| व्यापारी यदि नियम और कानून के हिसाब से कार्य करता है और उसके बाद भी उत्पीड़न किया जाता है तो उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है|
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष इस्लाम चौधरी, अनुपम अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, मंडल अध्यक्ष बंटी सरदार आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]