फर्रुखाबाद:(कमालगंज) यूपी पुलिस अब अपराधियों पर लगाम लगाने की जगह आम जनमानस को अपने जुल्म का शिकार बना रही है| इसका एक ताजा मामला तब सामने आया जब वर्दी में अपनी मर्यादा भूल थानाध्यक्ष व पुलिस कर्मियों ने गेटमैन के साथ ही साथ रेलवे फाटक पर खड़े कार सवार को भी जमकर धुन दिया| दिया उसके मुंह में रिवाल्वर घुसेड़ दी| देरी हो जाने से कार में लेती प्रसूता का नवजात शिशु मौत के मुंह में चला गया| पुलिस के आला अधिकारी जांच कर कार्यवाही की बात कर रहे हैं|
थाना क्षेत्र के ग्राम समदपुर निवासी मनोज कुमार उर्फ अमित पुत्र आसाराम ने अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर कहा है कि बीते 21 फरवरी को अपनी चाची की डिलीवरी कराने जा रहा था| रजीपुर क्रॉसिंग गुमटी नंबर 130 ए पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार व दरोगा अनिल भदौरिया, सिपाही लल्लू भदौरिया व अन्य पुलिस पुलिस वाले पर रेलवे गेट मैंन नागेंद्र को जमकर मारपीट कर रहे थे इस पर जब मनोज ने पुलिस कर्मियों से अपनी सरकारी गाड़ी साइड में कर लेने को कहा तो सिपाही लल्लू भदौरिया आग बबूला हो गया अपनी मर्यादा भूल सिपाही लल्लू ने कार सवार मनोज के साथ मारपीट शुरु कर दी|
मनोज का आरोप है कि लल्लू भदौरिया ने उसके मुंह में अपनी रिवाल्वर घुसेड़ दी यह देखकर गेटमैन को मार रहे थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार दरोगा अनिल भदौरिया अन्य पुलिसकर्मी भी आ गए उन्होंने कार से खींच कर बेरहमी से मारपीट की और जमकर गालियों की बौछार भी कर डाली इस घटना से कार में लेटी मनोज की चाची की तबीयत बिगड़ गई और जब वह अस्पताल लेकर पहुंचे तो बहुत लेट हो चुका था जिससे नवजात की गर्भ में ही मौत हो गई घटना के संबंध में मनोज ने एसपी को शिकायत कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है एसपी ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया|| पीड़ित ने कमालगंज सीएससी पर अपना मेडिकल कराया|
बेरहम पुलिस कर्मी चालक को पीटते रहे, प्रसूता दर्द में तड़पती रही
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


