फर्रुखाबाद: ईबीएम के खिलाफ अभियान की शुरुआत जनपद में पूर्व मंत्री पुत्र सचिन सिंह यादव ने की थी| उनका अभियान अभी चल रहा है| वही धीरे-धीरे अब युवा भी जागने लगा है| एक युवक ने ईबीएम से मतदान ना कराने को लेकर शिकायत न्यायमूर्ति,राष्ट्रपति, पीएम, राज्यसभापति से की है |
शहर कोतवाली के धर्मनगरिया निवासी पारुल शाक्य पुत्र हरीश चन्द्र शाक्य ने भेजे गये शिकायती पत्र में कहा है कि ईबीएम से मतदान ना कराने को लेकर खीचतान राजनैतिक दलों में चल रही है| लेकिन यह कहा जा सकता है कि व्यक्ति के द्वारा निर्मित किसी भी इलेक्ट्रानिक उपकरण में छेड़छाड सम्भव है| भारत के कई राज्यों के जिलों में ईवीएम मशीन से हुई छेड़छाड करने के कई मामले प्रकाश में आये है| लेकिन कोई कार्यवाही आगे नही बढ़ी| ईबीएम से छेड़छाद जानबुझाकर की गयी है|
मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति, प्रधानमन्त्री, राज्यसभा के सभा पति को पत्र भेजा है|
ईबीएम से मतदान ना कराने को लेकर शिकायत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


