खलिहान की जमीन से कब्जा हटवाया

0
117

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बुधवार को राजस्व टीम ने खलिहान की जमीन से कब्जा हटाया।अवैध रूप से सरकारी भूमि पर उगाई गयी आलू की फसल को ट्रैक्टर से पलटवा दिया गया। आधा दर्जन लोगों को हिदायत भी दी|
नायब तहसीलदार भानुप्रताप सिंह ग्राम चैनगंज में पंहुचकर पैमाइश की| जिसके दौरान कब्जे की पुष्टि हुई| तभी तत्काल ट्रैक्टर बुलाकर खड़ी आलू की फसल को जुतवा दिया गया|मौके पर गये राजस्व कर्मियों ने बताया कि मूलचंद्र, मुकेश, श्याम सिंह, रामेश्वर, आदि यहां अवैध ढंग से कब्जा किए हुए थे। उसे हटाया गया है| यदि दोबारा कब्जा किया तो क़ानूनी कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]