प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग

0
138

फर्रुखाबाद: प्रधान पर गोलमाल का आरोप लगाकर ग्रामीणों व ग्राम पंचायत सदस्यों ने शिकायत कर प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की| उन्होंने कई कागजात भी प्रधान के गोलमाल के उपलब्ध कराये|

[adrotate banner="3"]

कलेक्ट्रेट में पंहुचे ग्राम गढवाया के पंचायत सदस्य रामदास, सरिता देवी,मीनेश,महेन्द्र सिंह,निर्मला,रामदास आदि ने शिकायत में कहा है कि प्रधान दिनेश चन्द्र विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन का दुरपयोग कर रहे है| गाँव में निर्माण बेहद घटिया किस्म का कराया जा रहा है| प्रधान ने आज तक कोई खुली बैठक नही की|

जिससे निर्वाचित सदस्यों के अधिकारों का उलंघन हो रहा है| सदस्यों ने कहा की वह प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाये| शिकायत करने वालो ने प्रधान के खिलाफ पर्याप्त कागजात सरकारी पैसे के गबन के उपलब्ध कराये| उन्हें जाँच कर कार्यवाही का भरोसा दिया गया|

[adrotate banner="2"]