मेले में अव्यवस्था को लेकर भडके नांगा

0
162

फर्रुखाबाद: मेला में अव्यवस्थाओं को लेकर नांगा साधू भड़क गये| उन्होंने प्रदर्शन कर प्रशासन को चेतावनी देकर कहा कि उनके अखांडे में मेले की तरफ से मिलने वाली कोई भी सुबिधा नही मिली है| यदि एक दिन के भीतर व्यवस्था नही सुधरी तो अनशन की चेतावनी दी है|

[adrotate banner="3"]

रामनगरिया मेले के जूना अखाड़ा के नांगा संत सत्य, पूर्णगिरी, बाबा हरिदास, सुरेश गिरी, कोतवाल गिरी, पूर्णागिरि,मिथलेश गिरी आदि ने कहा की उनका जूना अखाड़ा का क्षेत्र अमैयापुर क्षेत्र में आता है| जिसमे अभी पूर्ण रूप से बिधुत व्यवस्था नही हुई है| साफ़-सफाई करने भी कोई सफाई कर्मी नही आते| साधू खुद सफाई कर रहे है| राशनकार्ड अभी तक नही बने,शौचालय की व्यवस्था नही हुई है, नलों के हत्थे अभी तक नही लगे| संतों से वाहन पार्किंग पर बसूली होने की भी शिकायत की|

साधुओं ने कहा कि यदि एक दिन के भीतर व्यवस्था नही सुधरी तो जूना अखाड़ा के संत जिलाधिकारी के मेला कार्यालय के बाहर अनशन करेगे| एसडीएम सदर अजीत सिंह ने बताया कि साधुओ की समस्याओं को निस्तारण लगातर कराया जा रहा है| यदि कोई समस्या होगी तो उसे भी जल्द निस्तारित कराया जायेगा|

[adrotate banner="2"]