सीसीटीवी कैमरों से लैस हो रही परिवहन की बसें: स्वतंत्र देव

0
121

फर्रुखाबाद: यूपी सरकार के परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार ने जनपद पंहुचकर नेताओ से भेट वार्ता के साथ ही साथ अपने विभागीय अफसरों को निर्देश भी दिये| उन्होंने कहा की परिवहन की अधिकतर बसों को सीसीटीवी से लैस किया जा रहा है| जिससे अपराध पर काफी अंकुश लगेगा|
परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह फ़तेहगढ़ निरीक्षण भवन पंहुचे| जंहा उन्होंने वार्ता के दौरान बताया कि बीजेपी अपने संकल्प के हिसाब से परिवहन व बस अड्डो को आधुनिक बनाने में लगी है| उन्होंने बताया कि प्रदेश की अधिकतर परिवहन की बसों में सीसी टीवी कैमरे लगाये जा रहे है| जिससे यात्री अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे है|

[adrotate banner="3"]

वही मंत्री ने बताया कि यूपी में परिवहन निगम फायदे में चल रहा है| इसके साथ ही साथ जो खटारा बसें है उन्हें खड़ा करा दिया जा रहा है| परिवहन में एक तय सीमा के हिसाब से ही बसों का संचालन होता है| उन्होंने फर्रुखाबाद के नये बस अड्डे को जल्द संचालित कराने का भरोसा दिया| जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, मिथलेश अग्रवाल,जिला महामंत्री विमल कटियार, हिजाम जिलाध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा, डॉ० प्रभात अवस्थी, पूर्व चेयरमैंन विजय गुप्ता, भास्कर दत्त द्विवेदी, संजीब गुप्ता, शिवांग रस्तोगी आदि रहे| निरीक्षण भवन के बाद मंत्री मिथलेश अग्रवाल के विधालय में पंहुचे| जंहा उन्होंने वार्षिकोत्सव में हिस्सा लिया|

जनपद का नाम पांचाल नगर रखने की मांग
भाजयुमो नेता शशांक शेखर मिश्रा के साथ ही साथ रानू दीक्षित आदि ने परिवहन मंत्री को ज्ञापन देकर फर्रुखाबाद का नाम बदलकर पांचाल नगर रखने की मांग की|

[adrotate banner="2"]