द्वारिकाधीश मंदिर के पैरोकार की चाकुओं से गोदकर हत्या, आंख फोड़ी

0
233

मथुरा:बदमाशों ने शनिवार रात द्वारिकाधीश मंदिर के पैरोकार की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई। हत्या से पहले उसकी आंखें फोड़ीं गई फिर चाकुओं से गोद गोदकर मौत के घाट उतारा गया। पुलिस के साथ मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि अभी हत्या का कारण पता नहीं लग सका। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जाएगी।मथुरा होलीगेट के अंदर माता गली निवासी 70 वर्षीय कैलाश उपाध्याय द्वारिकाधीश मंदिर से संबंधित मुकदमों की पैरोकारी करते थे। घर पर अकेले ही रहते थे। उनकी पत्नी का देहांत हो चुका है और इकलौती बेटी नेहा की शादी हो चुकी है और पास के ही मोहल्ले में रहती है। शनिवार रात कैलाश घर में सोए थे। सुबह हालचाल जानने के लिए पिता के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी उसे मिली। बदमाशों ने कैलाश के चेहरे पर चाकू से कई वार कर हत्या कर दी थी। उनकी आंखें भी फोड़ दीं थी। बेटी नेहा ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]