मारपीट व पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त करने में 54 पर केस

0
125

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम रसीदपुर तोया नगला केल में हुई ग्रामीणों के बीच मारपीट में पुलिस ने आधा दर्जन के खिलाफ व पुलिस की पिटाई कर डायल 100 क्षतिग्रस्त करने में 23 नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
रसीदपुर तोया नगला केल निवासी अनार सिंह शाक्य पुत्र खेमकरन ने गांव के नंदकिशोर, रक्षपाल, भूरे, रामपाल पुत्र तेजराम, अरविन्द पुत्र दामोदर व अन्य व्यक्तियों के खिलाफ धारा 147, 323 व 342 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। वही पुलिस ने साथ मारपीट करने व डायल 100 की गाड़ी क्षतिग्रस्त करने में पुलिस ने 23 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है|
पीआरबी 2668 के कमांडर एससीपी अर्जुन सिंह ने रसीदपुर के 23 नामजद व 15 अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 147, 148, 307, 341, 352, 332, 353, 336, 427, 323, 504 व 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने खेमकरन के पुत्र सोवरन, श्याम सिंह, तेज सिंह के पुत्र सुनील उर्फ नन्हे, सुग्रीव, सुभाष शाक्य, पप्पू शाक्य, दीपक शाक्य, प्रताप, सौदान सिंह तथा संटू शाक्य, नरेश शाक्य,शैलेन्द्र शाक्य, लाखन शाक्य, अतिराज सिंह, बेसपाल शाक्य, करू शाक्य, जयवीर शाक्य, अरविन्द शाक्य, उधई शाक्य, बहादुर पाल, संजू पाल, सतेन्द्र पाल को नामजद किया गया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]