बीमा एजेंट ने लगाया लूट का आरोप

0
118

फर्रुखाबाद: बीती रात बाइक से जा रहे बीमा एजेंट ने लूट का आरोप लगाया | पुलिस ने एक को हिरासत में भी ले लिया| लेकिन बीमा एजेंट के तहरीर ना देने पर पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला तलैया लेन निवासी विकास सक्सेना पुलिस को सूचना दी की इसके साथ कुछ बाइक सबारो ने उसके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है| सूचना पर पहुची पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के राजनगला निवासी एक युवक व उसकी वाइक को हिरासत में ले कोतवाली ले आयी| बीमा एजेंट विकास ने पुलिस को बताया की आरोपी व उसके साथियो ने उसकी बाइक में कट मारकर गिरा दिया उसके बाद आरोपियों ने दस हजार की नगदी बैग व कागजाद लूट लिये |
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की उसके बाद आरोपी को पुलिस ने छोड़ दिया| कोतबाल दधिबल तिवारी ने बताया की आरोपी का विकास से विवाद हो गया था पूछताछ के दौरान ही विकास ने पुलिस को सूचना दी उसका बैग मिल गया है उसके बाद आरोपी को छोड़ दिया गया है |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]