समितियों को भगवा करने की तैयारी में बीजेपी

0
115

फर्रुखाबाद: बीजेपी ने साधन सहकारी समितियों के लिये प्रत्याशियों की तलाश शूरू कर दी है| इसके लिये बैठक कर रणनीति बनायी गयी| साथ ही सभी व्लाक प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये| पार्टी समितियों को भी भगवा करने की तैयारी में जुटी है|

[adrotate banner="3"]

नगर के आवास विकास स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित बैठक में सभी सथो व्लाको के नवाबगंज के प्रभारी विधायक सुशील शाक्य, शमसाबाद के बीके गंगवार, कायमगंज के अरविन्द तिवारी, राजेपुर व्लाक के भास्कर दत्त द्विवेदी, मोहम्मदाबाद के दिनेश मिश्रा, कमालगंज के विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर व प्रदीप सिंह को बैठक में बुलाया गया|

जिसमे सभी को हर समिति पर लगभग 7 नामों का चयन कर उसकी एक सूची तैयार करने के निर्देश दिये गये है | यह वह लोग होने जो चुनाव में पार्टी उतारेगी| इसके साथ ही पार्टी से समितियों के चुनाव के जिला प्रभारी विमल कटियार ने बताया कि इस बार पार्टी सभी समितियों को भगवा करेगी|

[adrotate banner="2"]