विवाह के दो महीने बाद तीन तलाक,अब घर से निकाला

0
107

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) निकाह के दो महीने बाद ही तलाक देकर घर से निकाला| पुलिस ने समझौता कराकर उसे पुन: भेज दिया\ लेकिन कुछ दिन बाद ही महिला को पुन: घर से निकाल दिया| जिसके बाद एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने महिला के पति सहित पांच के खिलाफ दहेज उत्पीडन का मामला दर्ज आकर लिया है|

[adrotate banner="3"]

जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज गाँधी नगर निवासी रूबी पुत्री छोटे खां का विवाह बीते 26 फरवरी 2017 को जहानगंज के थाना क्षेत्र के ग्राम अजीजलपुर निवासी शोहेल पुत्र जाकिर के साथ हुआ था| विवाह के दो महीने बाद ही शोहेल ने उसे तलाक कहकर छोड़ दिया| जिसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में गया तो पुलिस ने दोनों के मध्य समझौता कराकर रूबी को पुन: ससुराल भेज दिया|

लेकिन 2 दिसम्बर 2017 को पुन: शोहेल ने अपनी पत्नी रूबी को घर से बाहर कर दिया | जिसके बाद रूबी ने एसपी का दरवाजा खटखटाया| एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने एक बाइक व 70 हजार रूपये मांगने के आरोप में रूबी की सास जनीम बेगम, ससुर जाकिर, पति शेहेल, नंनद रीना, देवर अमीर के खिलाफ धारा 498 ए, 323, 506 व 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया|

[adrotate banner="2"]