परिवार को शिक्षित करना बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि

0
147

फर्रुखाबाद:(कंपिल) डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर सामाजिक और राजनैतिक संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं ने अम्बेडकर प्रतिमा पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

[adrotate banner="3"]

डॉ० अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के पदाधिकारियों ने सिबारा खास स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की| श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार को शिक्षित करने और नशा से दूर रहने का प्रण करे। यही बाबा साहेब की सच्ची श्रद्घांजलि होगी। इस दौरान श्रीपाल गौतम, डॉ० धीरेन्द्र माथुर, ओमप्रकाश यादव,रामसिंह गौतम, सौरभ, डॉ० वीजेन्द्र पाल, रामविलास माथुर आदि रहे| संचालन शिवकुमार गौतम ने किया|

[adrotate banner="2"]