राज्यपाल के रिश्तेदार पर जानलेवा हमला

0
114

फर्रूखाबाद: दबंगों ने बाइक से घर जा रहे राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के रिश्तेदार पर फायरिंग कर उसको जान से मारने का प्रयास किया| पुलिस ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मन्नीगंज हाल खटकपुरा सिद्धीकी निवासी सुनील कुमार वर्मा ने कोतवाली में दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा है कि कमालगंज मंडी समिति में मंडी सहायक पद पर कार्यरत है| बीते दिन उनकी पत्नी का कैंसर का आपरेशन हुआ था| वह बुधवार को अपनी डियूटी पर तैनात था| तभी उसे सूचना मिली की पत्नी के ऑपरेशन के टांको में अचानक दर्द शुरू हो गया है| वह सूचना मिलने पर बा इक से घर जा रहा था| जब वह मन्नीगंज की गोदाम नम्बर 6 के निकट से गुजर रहे थे तभी आरोपी मन्नीगंज निवासी मदनलाल के पुत्र बलवीर सिंह स्वतंत्र कुमार, बलवीर सिंह के पुत्र लकी एवं उनके 2 साथियों ने उसे घेर लिया| आरोपी बलवीर सिंह व स्वतंत्र कुमार ने तमंचे निकालकर जान से मारने की नियत से सुनील पर फायर किया। उसके साथ मारपीट भी की|

पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद धारा 147, 307, 323, 504 व 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली| विवेचना कादरी गेट चौकी इंचार्ज अंगद सिंह को सौपी गयी है| सुनील कुमार राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के रिश्तेदार है| पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुट गयी है|

[adrotate banner="2"]