मतदाताओं को रुपया बाँटने में बीजेपी प्रत्याशी सहित चार पर केस

0
141

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) जिला प्रशासन व् चुनाव आयोग के कड़े निर्देश के बाद भी दूसरो को अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाली बीजेपी के नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी को पुलिस ने रंगे हाथो मतदाताओ को रूपये बांटते पकड़ा| लेकिन आरोपी मौका देखकर पुलिस को चकमा दे फरार हो गये| आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कर लिया|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली के दरोगा ने दी गयी तहरीर में कहा है कि उन्हें बीती रात सूचना मिली की ग्राम कुबेरपुर दयानगला में कोई प्रत्याशी मतदाताओ को लुभाने के लिये रूपये बाँट रहा है| जिसके बाद वह फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| जंहा चार लोग एक थैले में रूपये लिये मतदातो को पैसे बाँट रहे थे| पुलिस ने उन्हें घेरने का प्रयास किया तो आरोपी चकमा देकर फरार हो गये| टार्च की रोशनी में बीजेपी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ब्रजेश दुबे को पहचान लिया| दरोगा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने धारा 171 एच के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया|

प्रभारी निरीक्षक ने बताया की रूपये बरामद नही हुये| बीजेपी प्रत्याशी सहित चार पर केस दर्ज किया गया है|

[adrotate banner="2"]