83 पोलिंग पार्टियां कंपिल,शमसाबाद व कायमगंज रवाना

0
146

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) नगर निकाय चुनाव में मतदान के लिये कायमगंज नगर पालिका, शमसाबाद व कंपिल नगर पंचायतों में मतदान के लिये कुल 83 पोलिंग पार्टी रवाना की गयी|

[adrotate banner="3"]

ग्राम पितौरा स्थित आदर्श इंटर कालेज में बनाए गए सेंटर से कंपिल नगर पंचायत के लिये 10 पोलिंग पार्टियां, कायमगंज में नगर पालिका के 25 वार्डो के लिये 36 पोलिंग पार्टियां, शमसाबाद नगर पंचायत के लिये 37 कुल मिलाकर 83 पोलिंग पार्टी रवाना की गयी| पो¨लग पार्टियां अपना अधिकांश काम जैसे बैलट पेपरों पर स्टाम्प लगाना व अन्य कागजी काम वहीं निपटाती मिलीं।

वही पुलिस ने अराजक तत्वों ए भय व्याप्त करने के लिये सीओ नरेश कुमार के नेतृत्व में फ्लेग मार्च निकाला गया। प्रभारी निरीक्षक पीतम सिंह के साथ पुलिस फोर्स के साथ अर्ध सैन्य बल के जवान अपने अस्त्र शस्त्रों के साथ चल रहे थे।

[adrotate banner="2"]