कांग्रेस से अहमद अंसारी के साथ ही बसपा के बागी पूर्व जिलाध्यक्ष का नामांकन

0
168

फर्रुखाबाद: नगर पालिका फर्रुखाबाद से अध्यक्ष पद के लिये कांग्रेस के अहमद अंसारी ने अपना पर्चा दाखिल कर दिया| वही बसपा ने बागी हुये पूर्व जिलाध्यक्ष ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया |

[adrotate banner="3"]

पूर्व में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा फर्रुखाबाद पालिका के अध्यक्ष पद के लिये दाखिल कर चुकी सलमा अंसारी के पति ने कांग्रेस की टिकट फर्रुखाबाद सीट के लिये नामांकन कर दिया| अहमद अपनी कांग्रेसी टीम को लेकर कलेक्ट्रेट पंहुचे| जंहा उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया| माना जा रहा है की इस चुनाव में मुश्लिमों का रुझान अहमद की तरफ अधिक है| उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव, कांग्रेस युवा अध्यक्ष शुभम तिवारी, नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन, पुन्नी शुक्ला आदि रहे|

वही बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय भारती ने बसपा प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल के खिलाफ अपना नामांकन किया| उन्होंने कहा की बसपा ने बीते दिन उन्हें पार्टी से निकाल दिया| उनकी निष्ठां अभी भी पार्टी में है| वह नामांकन के दौरान भी बसपा का दुपट्ट डालकर गये थे| पार्टी को निकालना था तो नामांकन के बाद निकालते|

[adrotate banner="2"]